Biharsharif News चंडी में करंट से किसान की मौत
बिहारशरीफ, जून 29 -- Biharsharif News चंडी, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के नवादा गांव में रविवार की रात खेत पटवन कर रहे किसान की करंट से मौत हो गयी। मृतक 51 वर्षीय अखिलेश केवट थे। उनके पुत्र उपेन्द्र कुमार ने बताया कि पिता, छोटे भाई के साथ खेत पटवन करने गये थे। कुछ देर बाद ग्रामीणों ने सूचना दी कि उन्हें करंट लग गया है। सूचना मिलते ही ग्रामीणों की मदद से उन्हें इलाज के लिए रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर पुलिस भी अस्पताल पहुंच गयी। थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार झा ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है। (चंडी से सरफराज आलम)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.