बिहारशरीफ, जून 26 -- Biharsharif News कार्रवाई से बचने के लिए भाग रहा था चालक, जुलूस में अफरातफरी पावापुरी, निज संवाददाता। ओपी क्षेत्र के बकरा गांव में गुरुवार रात अवैध बालू लदे एक ट्रैक्टर का पीछा किए जाने के दौरान डाला पलट गया। चालक इंजन लेकर भाग गया। इससे पहले बड़ा हादसा होते-होते टल गया। खनन विभाग की कार्रवाई से बचने के लिए चालक, ट्रैक्टर को तेज गति से गांव की पुरानी सड़क पर लेकर भागने लगा। इसी दौरान गांव में मुहर्रम का जुलूस निकल रहा था। तेज रफ्तार ट्रैक्टर को देखकर जुलूस में अफरा-तफरी मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे। कुछ दूर आगे जाकर चालक ट्रैक्टर से नियंत्रण खो बैठा। यह भी पढ़ें- मुहर्रम पर सरकारी संस्थानों में अवकाश, ट्रैफिक काबू में बालू से भरा डाला सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर के डाले को कब्जे ...