बिहारशरीफ, अगस्त 26 -- Biharsharif News: 8 वर्षीय 'सीलिएक वॉरियर' कोमल भारती बनीं मिसाल, चलाया जागरूकता अभियान कम उम्र में स्वास्थ्य के प्रति जज्बे को सलाम, प्रधानाध्यापक ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित फोटो चेवाड़ा01 - चेवाड़ा मध्य विद्यालय में मंगलवार को जागरूकता अभियान के दौरान सीलिएक रोग के बारे में जानकारी देतीं आठ वर्षीय कोमल भारती।

जागरूकता अभियान चेवाड़ा, निज संवाददाता। पिछले चार साल से जिंदगी और मौत से जूझ रही 08 वर्षीय छात्रा कोमल भारती आज समाज के लिए एक मिसाल बन गई हैं। जिस सीलिएक जैसी गंभीर बीमारी से वह खुद ग्रस्त हैं, उसकी चपेट में कोई और न आए, इसके लिए वह पिछले एक वर्ष से अपने शिक्षक पिता राम प्रवेश के साथ घूम-घूमकर जागरूकता अभियान चला रही हैं। मंगलवार को चेवाड़ा मध्य विद्यालय में सीलिएक रोग के बढ़ते प्रभाव को रोकने और ...