Biharsharif News: 7 दिन में बरबीघा से तीन बाइकों की चोरी
बिहारशरीफ, अक्टूबर 24 -- Biharsharif News: 7 दिन में बरबीघा से तीन बाइकों की चोरी बरबीघा, हिन्दुस्तान संवाददाता बरबीघा में बाइक चोरों का गिरोह एक बार फिर सक्रिय हो गया है। पिछले एक सप्ताह में तीन बाइकों की चोरी हो चुकी है। गुरुवार को स्टेट बैंक के सामने से ओनामा गांव निवासी राहुल कुमार की बाइक चुरा ली गयी। जबकि, तीन दिन पहले गंगाचक निवासी सूरज कुमार की बाइक घर के आगे से तथा बरबीघा अस्पताल से बाइक चुरा ली गयी। थाना प्रभारी गौरव कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। (बरबीघा से राकेश कुमार)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.