बिहारशरीफ, अगस्त 18 -- Biharsharif News: 60 वर्ष पुराने शिवमंदिर का होगा जीर्णोद्धार गोंगड़ी पर गांव में 24 को होगा भूमिपूजन नर्मदेश्वर पत्थर से बनी शिवलिंग की होगी प्राण प्रतिष्ठा बिहारशरीफ, निज संवाददाता। प्रखंड के गोंगड़ीपर गांव में बने 60 वर्ष पुराने शिवमंदिर का जीर्णोद्धार होगा। जल्द ही यह नए कलेवर में दिखेगा। 24 अगस्त को गांव में भूमिपूजन के साथ नए मंदिर का निर्माण काम शुरू हो जाएगा। रिटायर ब्रिगेडियर एमपी यादव इसका नेतृत्व करेंगे। उन्होंने बताया कि इसके लिए उज्जैन में नर्मदा नदी से प्राप्त नर्मदेश्वर पत्थर से निर्मित शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा होगी। इसके पहले वे बड़ी पहाड़ी स्थित रुद्रेश्वर मंदिर का भी 2011 में निर्माण करवा चुके हैं। गोंगड़ी पर गांव में उनके दादा प्रेमन महतो ने मंदिर निर्माण कराया था। ग्रामीण घनश्याम यादव की देखरेख में ...