Biharsharif News: 50 लाख की शराब बरामद, चालक गिरफ्तार
बिहारशरीफ, नवम्बर 10 -- बिहारशरीफ में शराब बरामदगी Biharsharif News: 50 लाख की शराब बरामद, चालक गिरफ्तार झारखंड से बिहारशरीफ के रास्ते पटना पहुंचाई जा रही थी शराब की खेप, 395 कार्टन में मिली 3200 लीटर अंग्रेजी शराब फोटो : शराब : उत्पाद थाना में मंगलवार को जप्त शराब को दिखाते इंस्पेक्टर नीतीश कुमार। बिहारशरीफ, एक संवाददाता। शराब तस्करी के खिलाफ उत्पाद विभाग की टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। उत्पाद विभाग और राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो पटना की संयुक्त टीम ने मंगलवार को मिनी ट्रक पर लदी 32 सौ लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की। शराब को पुलिस की नजरों से बचाने के लिए भूसे की बोरियों के नीचे छिपाकर रखा गया था। टीम ने मौके से ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया। बरामद शराब की अनुमानित कीमत 50 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। कार्रवाई बिहारशरीफ के डीटीओ कार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.