Biharsharif News: 5 की जगह दे रहे 4 किलो राशन, डीएम से गुहार
बिहारशरीफ, अगस्त 26 -- Biharsharif News: 5 की जगह दे रहे 4 किलो राशन, डीएम से गुहार चेवाड़ा, निज संवाददाता। प्रखंड के जनवितरण प्रणाली दुकानदारों की मनमानी से उपभोक्ताओं में आक्रोश है। करंडे गांव की संजू देवी सहित अन्य ग्रामीणों का आरोप है कि डीलर समय पर राशन नहीं देते और मुफ्त राशन के लिए कई चक्कर लगवाते हैं। सबसे बड़ी शिकायत घटतौली की है। डीलर प्रति यूनिट 05 किलो के बजाय महज 04 किलो राशन ही दे रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि स्थानीय अधिकारियों से बार-बार शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं होती। लाभुकों ने डीएम से जांच कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। (चेवाड़ा से संजीव कुमार)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.