Biharsharif News: 39 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ दो गिरफ्तार
बिहारशरीफ, अगस्त 21 -- Biharsharif News: बिहारशरीफ। लहेरी थाना पुलिस ने इलाके में कार्रवाई कर 39 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। इसमें एक नाबालिग है। गिरफ्तार बालिग तस्कर गगनदिवान निवासी राहुल कुमार है। थानाध्यक्ष रंजीत कुमार रजक ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि तस्कर नशीले पदार्थ की खरीद-बिक्री कर रहा है। सूचना के बाद पुलिस ने छापेमारी की। मौके से दो तस्करों को पकड़ा गया, जिसमें एक नाबालिग है। दोनों की तलाशी लेने पर उनकी जेब से 39 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद हुआ। पूछताछ के आधार पर अग्रेतर कार्रवाई जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.