Biharsharif News: 32 महिलाओं और बच्चों की स्वास्थ्य जांच
बिहारशरीफ, जुलाई 23 -- Biharsharif News: 32 महिलाओं और बच्चों की स्वास्थ्य जांच शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। रोटरी क्लब ऑफ शेखपुरा सेंट्रल द्वारा बरबीघा के एक निजी अस्पताल में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सुधार के लिए जागरूकता कार्यक्रम किया गया। 32 महिलाओं और बच्चों की स्वास्थ्य जांच की गयी। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य गर्भवती महिलाओं और नवजातों की सही देखरेख, पोषण तथा स्वास्थ्य सुरक्षा के प्रति समाज को जागरूक करना था। मौके पर डॉ. मुनेश्वर प्रसाद, डॉ. केएमपी सिंह, संजय कुमार, प्रिंस पीजे, शंभू प्रसाद मंडल, डॉ. आनंद आदि मौजूद थे। (शेखपुरा से संजय कुमार मेहता)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.