Biharsharif News: 31 तक चावल जमा कराएं, वरना पैक्स अध्यक्षों पर प्राथमिकी
बिहारशरीफ, जुलाई 17 -- Biharsharif News: करायपरसुराय, निज संवाददाता। धान खरीद के बदले तैयार चावल (सीएमआर) जमा नहीं करने वाली पैक्सों पर प्रशासन अब सख्त रुख अपनाने की तैयारी में है। स्पष्ट रूप से कहा गया है कि 31 जुलाई तक 100 फीसदी चावल जमा नहीं कराने पर प्राथमिकी दर्ज करायी जाएगी। चावल जमा नहीं करने से प्रशासन और राज्य खाद्य निगम (एसएफसी) की परेशानी बढ़ गई है। बार-बार निर्देश के बाद भी प्रखंड की दो पैक्सों द्वारा अभी तक लगभग 435 टन चावल जमा किया जाना शेष है। प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि प्रखंड की बेरथू पैक्स पर 261, तो करायपरसुराय पैक्स पर 174 टन सीएमआर बकाया है। यह भी पढ़ें- Bhabua News: 'क्रय समितियां 28 जुलाई तक चावल जमा करें'
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.