बिहारशरीफ, सितम्बर 5 -- Biharsharif News: रहुई, निज संवाददाता। वेना थाना क्षेत्र के रेलवे स्टेशन यार्ड के पास पुलिस ने छापेमारी कर 3077 लीटर विदेशी शराब बरामद की। मौके से दो मिनी ट्रक व एक कार जब्त की गयी। सदर डीएसपी-1 अमरनाथ ने बताया कि मद्य निषेध, पटना से मिली सूचना पर वेना थानाध्यक्ष के नेतृत्व में कार्रवाई हुई। जबकि, चाबी छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए चालक फरार हो गया। रॉयल स्टैग, इम्पीरियल ब्लू, किंगफिशर व बडवाइजर बीयर के कार्टन शराब शामिल हैं। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...