बिहारशरीफ, अगस्त 4 -- Biharsharif News: 3 डीपीओ ने डीईओ का आदेश मानने से किया इंकार, कहा-एक साथ 2 पद संभालना मुश्किल 4 प्रखंडों में बीईओ के पद एक माह से रिक्त, शिक्षकों को हो रही फजीहत

क्या है मामला डीईओ ने कहा-पूर्व की व्यवस्था के अनुरूप दिया गया है अतिरिक्त प्रभार बिहारशरीफ, कार्यालय संवाददाता। हमेशा सुर्खियों में रहने वाला जिला शिक्षा कार्यालय इस बार तीन डीपीओ के कारण खासे चर्चा में हैं। डीईओ कार्यालय में तैनात कुल पांच में से तीन डीपीओ ने डीईओ के आदशों को मानने के मना कर दिया है। कहा है कि एक साथ दो पदों के कार्यों का निपटारा करना उनके लिए मुश्किल है। जबकि, डीईओ हेमचंद्र ने कहा कि पूर्व की व्यवस्था और विभागीय गाइडलाइन के अनुसार सभी डीपीओ को किसी न किसी प्रखंड का बीईओ का प्रभार सौंपा गया है। इस संबंध में स्थापना डीपोओ प्रवीण कुमार प्र...