बिहारशरीफ, सितम्बर 2 -- Biharsharif News: 29 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सिरारी थाना पुलिस ने 29 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। सिरारी थानाध्यक्ष जयप्रकाश तिवारी ने बताया कि शराब की तस्करी के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान वाहन जांच के क्रम में संदिग्ध गतिविधि के आधार पर दो लोगों को पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उनके पास से 29 लीटर शराब बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पचना गांव निवासी सूरज कुमार और सोनू कुमार के रूप में की गई है। यह भी पढ़ें- Deoria News: अवैध शराब व बियर की खेप के साथ बिहार के 2 तस्कर गिरफ्तार (शेखपुरा से संजय कुमार मेहता)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...