बिहारशरीफ, अक्टूबर 16 -- Biharsharif News: 27 को होगी जिलास्तरीय नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता शेखपुरा, निज संवाददाता। जिला स्तरीय युवा उत्सव के तहत 27 अक्टूबर को नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम शहर के आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र में होगा, जिसे लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य जिले के स्थानीय कलाकारों और युवाओं की छिपी हुई प्रतिभा को मंच प्रदान करना है। इसमें 15 से 29 वर्ष तक के आयु के युवा प्रतिभागी अपनी कला का प्रदर्शन कर सकेंगे। प्रशासन ने जिले के सभी इच्छुक युवाओं और नाट्य मंडलियों को इस प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए आमंत्रित किया है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: अररिया: जिले के युवाओं की कला, संस्कृति एवं रचनात्मक प्रतिभा को मिलेगा सम्मान प्रतियोगित...