बिहारशरीफ, सितम्बर 27 -- Biharsharif News: हिन्दुस्तान एक्सक्लूसिव 262 जलकरों के लिए लगी बोली, महज 6 की ही हुई बंदोबस्ती अतिक्रमण व पानी की कमी के कारण मछलीपालकों ने किये हाथ खड़े दूसरे चरण में 99 जलकरों की बंदोबस्ती करना विभाग के लिए चुनौती फोटो मछली : तालाब से मछली निकालते मजदूर। बिहारशरीफ, कार्यालय प्रतिनिधि। दो चरणों में 14 प्रखंडों के 361 जलकरों की बंदोबस्ती होनी थी। दो दिन पहले ही पहला चरण समाप्त हो चुका है। 10 प्रखंडों की 262 जलकरों के लिए सीमित डाक के बाद खुली बोली भी लग चुकी है। लेकिन, महज 03 प्रखंडों के 06 जलकरों की ही बंदोबस्ती हो सकी। इनमें हिलसा के 04 तो गिरियक व रहुई के एक-एक जलकर हैं। शेष जलकरों के खरीदार नहीं मिले। दूसरे चरण में चार प्रखंडों के 99 जलकरों की बंदोबस्ती की प्रक्रिया एक अक्टूबर तक चल रही है। अबतक एक भी मत्स्यज...