बिहारशरीफ, सितम्बर 4 -- Biharsharif News: 205 लीटर अर्धनिर्मित देसी शराब नष्ट शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। एसपी हिमांशु के निर्देश पर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस ने शराब के खिलाफ विशेष छापेमारी अभियान चलाया। अभियान के दौरान पुलिस ने 205 लीटर अर्धनिर्मित देसी शराब को नष्ट कर दिया। साथ ही शराब निर्माण में इस्तेमाल होने वाले उपकरण भी जब्त किए गए। पुलिस की कार्रवाई के बाद शराब निर्माण में शामिल लोगों के बीच हड़कंप मच गया। (शेखपुरा से संजय कुमार मेहता)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...