बिहारशरीफ, अक्टूबर 6 -- Biharsharif News: 5वें सीजन में 7 टीमों के बीच खिताब के लिए होगी जंग नालंदा हेल्थ क्लब में होंगे मुकाबले, खिलाड़ियों के लिए लगी बोली बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नालंदा बैडमिंटन प्रीमियर लीग के 5वें सीजन की शुरुआत 20 दिसंबर से होगी। सात टीमों के बीच खिताब के लिए जंग होगी। सभी मुकाबले, नालंदा हेल्थ क्लब में खेले जाएंगे। टीमों में खिलाड़ियों का चयन बोली के माध्यम से किया गया है। मंगलवार को नीलामी के बाद टीमों में खिलाड़ियों को शामिल किया गया। विकास रंजन, ऋषभ जैन, जुनैद खान, साहिल सक्सेना जैसे खिलाड़ियों के सभी टीमों के बीच जोरदार टक्कर हुई। सभी टीमों में 10-10 खिलाड़ी होंगे। दो टीमों के बीच कुल पांच मुकाबले खेले जाएंगे। इनमें तीन डबल्स व दो सिंगल्स मुकाबले होंगे। टॉप की चार टीमों के सेमीफाइनल खेला जाएगा। यह भी प...