Biharsharif News: 1850 किसानों को मिला कृषि कनेक्शन, 55 पैसे यूनिट मिलेगी बिजली
बिहारशरीफ, अक्टूबर 5 -- Biharsharif News: करायपरसुराय, निज संवाददाता। प्रखंड में अब तक 1850 किसानों को कृषि विद्युत कनेक्शन दिया जा चुका है। सिंचाई के लिए बोरिंग और मोटर वाले किसानों को इसका लाभ मिल रहा है। कनीय विद्युत अभियंता अजय कुमार ने बताया कि कृषि कनेक्शन के तहत महज 55 पैसे प्रति यूनिट की दर से बिजली मिलेगी। किसानों के खेत तक पोल व तार लगाने का काम जारी है। वहीं, दशहरा को देखते हुए झूलते तारों की मरम्मत और लाइन मेंटेनेंस का काम दो-तीन दिनों में पूरा किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.