बिहारशरीफ, जुलाई 18 -- Biharsharif News: 17 साल पुराने हत्या मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। अरियरी थाने की पुलिस ने हत्या मामले में 17 साल से फरार चल रहे एक आरोपी को उसके घर पर छापेमारी कर गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान धनकौल गांव निवासी कालेंद्र यादव के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने बताया कि वर्ष 2008 में गांव में हुए विवाद के दौरान मारपीट की घटना में कैलाश यादव गंभीर रूप से घायल हो गए थे। अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी थी। मामले में कालेंद्र यादव को आरोपी बनाया गया था। गुप्त सूचना के आधार पर उसे गिरफ्तार किया गया है। (शेखपुरा से संजय कुमार मेहता)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...