Biharsharif News: 11 हजार वोल्ट के तार की चपेट में आने से युवक झुलसा
बिहारशरीफ, अक्टूबर 27 -- Biharsharif News: हिलसा, निज प्रतिनिधि। थरथरी थाना क्षेत्र के श्रीनगर गांव में मंगलवार को 11 हजार वोल्ट के बिजली तार की चपेट में आने से 18 वर्षीय अविनाश कुमार गंभीर रूप से झुलस गया। वह कचहरिया गांव निवासी सुशील कुमार का पुत्र है। परिजनों के अनुसार, अविनाश वाई-फाई नेटवर्क कंपनी में काम करता है। मंगलवार को तार बदलने के दौरान वाई-फाई का तार 11 हजार वोल्ट के बिजली तार के संपर्क में आ गया, जिससे वह करंट की चपेट में आ गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे हिलसा अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उसका इलाज चल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.