Biharsharif News: 11 सूत्री मांगों को लेकर भाकपा का प्रदर्शन, बीडीओ को सौंपा ज्ञापन
बिहारशरीफ, अक्टूबर 14 -- Biharsharif News: रहुई, निज संवाददाता। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी अंचल कमेटी रहुई ने बुधवार को 11 सूत्री मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। अध्यक्षता अंचल मंत्री सकलदेव प्रसाद यादव ने की। जिला सचिव राजकिशोर प्रसाद, अर्जुन शर्मा, पार्वती देवी, उषा देवी, धर्मशिला देवी, रावण पासवान और भारती देवी ने संबोधित किया। मांगों में भूमिहीनों को पांच डिसमिल जमीन, डिहरा से धमौली तक पक्की नहर, 60 वर्ष से अधिक उम्र वालों को पांच हजार रुपये मासिक पेंशन और किसानों की समस्याओं का निष्पादन शामिल है। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: जनसमस्याओं को लेकर भाकपा ने किया प्रदर्शन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.