बिहारशरीफ, जुलाई 11 -- Biharsharif News: हरनौत, निज संवाददाता। हरनौत प्रखंड में पिछले कुछ दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश से भूजल स्तर में थाड़ा सुधार हुआ है। लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (पीएचईडी) की कनीय अभियंता सुप्रिया कुमारी ने कहा कि इस साल पानी समय-समय पर होने से ग्रामीण क्षेत्रों में भूजल स्तर में सुधार हुआ है। ग्रामीण क्षेत्रों का सामान्य भूजल स्तर 25 से 30 फुट होना चाहिए। वर्तमान में भूजल का स्तर 32 फुट है। बिहारशरीफ पीएचईडी प्रमंडल में हरनौत समेत 11 प्रखंडों में लगभग 29 सौ चापाकल हैं। विशेष दलों द्वारा उसकी मरम्मत करायी गयी है। यह भी पढ़ें- 11 प्रखंडों के 2900 चापाकलों की हुई मरम्मत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...