बिहारशरीफ, जुलाई 2 -- Biharsharif News: बिहारशरीफ। 10 जुलाई तक ट्रेड लाइसेंस बनाने का अल्टीमेंटम नगर निगम ने दिया है। इस अवधि तक लाइसेंस नहीं बनाने वाले व्यवसाइयों पर कानूनी कार्रवाई की जायेगी। सिटी मैनेजर साकेश कुमार ने बताया कि सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठान को 10 जुलाई तक ट्रेड लाइसेंस बनवाने के लिए विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। 11 जुलाई से नगर निगम की टीम द्वारा बाजार क्षेत्रों में जांच व निरीक्षण किया जाएगा। जिन प्रतिष्ठानों के पास वैध लाइसेंस नहीं पाया जाएगा, उनपर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सैकड़ों ऐसे दुकानदार व व्यवसायी हैं, जो बिना लाइसेंस लिये व्यापार कर रहे हैं। इससे नगर निगम को राजस्व की क्षति हो रही है। साथ ही, नियमों की अनदेखी भी की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...