बिहारशरीफ, अक्टूबर 16 -- Biharsharif News: 'सबका मालिक एक' का संदेश मानवता के लिए प्रेरणास्रोत साईं बाबा के निर्वाण दिवस पर विशेष पूजा, शाही स्नान और महाप्रसाद वितरण बिहारशरीफ, एक संवाददाता। शिव-साईं मंदिर सह साईं धाम ट्रस्ट, सोहसराय में साईं बाबा का निर्वाण दिवस विश्व साईं सद्भाव दिवस के रूप में श्रद्धापूर्वक मनाया गया। साईं (शिर्डी) बाबा सेवक संगठन के जिलाध्यक्ष रंजीत कुमार शर्मा की अध्यक्षता में विशेष पूजा, काकड़ आरती, शाही स्नान, भोग और महाप्रसाद वितरण हुआ। संगठन के संयोजक शिक्षाविद् राकेश बिहारी शर्मा ने कहा कि 'सबका मालिक एक' का संदेश जाति-धर्म से ऊपर उठकर प्रेम, करुणा और भाईचारे की प्रेरणा देता है। सचिव अनिल कुमार गुप्ता ने निस्वार्थ मानव सेवा को साईं भक्ति का सार बताया। रंजीत कुमार शर्मा ने साईं बाबा के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचान...