बिहारशरीफ, अगस्त 9 -- Biharsharif News: हिलसा में स्कूटी सवार तीन बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम पैर में लगी गोली, बेहतर इलाज के लिए किया गया रेफर फोटो : हिलसा02-हिलसा अनुमंडलीय अस्पताल में घायल से पूछताछ करती पुलिस। हिलसा, निज प्रतिनिधि। शहर के पश्चिमी बाईपास स्थित एक होटल में रविवार की शाम स्कूटी सवार तीन बदमाशों ने गोलीबारी कर दी।

घटना की जानकारी गोली होटल में बैठकर चाय पी रहे एक ग्राहक के बाएं पैर में लगी। गोली लगने से वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घायल की पहचान एकंगरसराय थाना क्षेत्र के कोशियावां गांव निवासी अवधेश प्रसाद के पुत्र विकास कुमार के रूप में हुई है। उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, होटल में लोग बैठकर चाय-नाश्ता कर रहे थे। इसी दौरान स्कूटी पर सवार तीन बदमाश वहां पहुंचे और गाली-गलौज करते ह...