Biharsharif News: हिलसा में 58 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद
बिहारशरीफ, जुलाई 15 -- Biharsharif News: हिलसा, निज प्रतिनिधि। उत्पाद थाना की पुलिस ने मंगलवार की देर शाम इस्लामपुर थाना क्षेत्र के गुड़रु गांव के मोड़ के पास एक कार से 58 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया है। चालक को गिरफ्तार कर वाहन को जब्त कर लिया गया है। थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना पर नाकेबंदी कर वाहन को पकड़ा गया। तलाशी में शराब की बोतलें व केन बीयर बरामद की गयी। मुजफ्फरा गांव निवासी सूरज कुमार को गिरफ्तार किया गया है। छापेमारी अभियान में दारोगा निरंजन कुमार, मोनी कुमारी आदि शामिल थीं। (हिलसा से मनीष कुमार) यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: बेनीबाद में भूसे के ढेर से 128 कार्टन शराब की जब्त यह भी पढ़ें- Gaya News: चेक पोस्ट पर बीयर व अंग्रेजी शराब पकड़ी गई
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.