बिहारशरीफ, अक्टूबर 29 -- Biharsharif News: फोटो : हिलसा01-हिलसा में गुरुवार को शराब नष्ट करवाते पुलिस अधिकारी। हिलसा, निज प्रतिनिधि। स्थानीय अनुमंडल कार्यालय के पास बुधवार की शाम विभिन्न थानों में जब्त की गयी 2040 लीटर शराब और स्प्रिट नष्ट किया गया। उत्पाद थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि विभिन्न कांडों में जब्त 348.9 लीटर देसी शराब, 497.6 लीटर विदेशी शराब और 1194 लीटर स्प्रिट का विनष्टीकरण किया गया। मजिस्ट्रेट के रूप में राजस्व अधिकारी सुभाष कुमार चौधरी के अलावा थानाध्यक्ष चंद्रभानू भी मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...