Biharsharif News: हिलसा में शहीद गोविंद प्रसाद को दी श्रद्धांजलि
बिहारशरीफ, अगस्त 13 -- Biharsharif News: हिलसा, निज प्रतिनिधि। हिलसा प्रखंड कार्यालय परिसर में गुरुवार को मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) एवं बिहार राज्य दलित शोषित मुक्ति मंच के कार्यकर्ताओं ने अपने शहीद साथी गोविंद प्रसाद के 34वें शहादत दिवस पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इससे पहले कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय से बाजार तक जुलूस निकाला। वक्ताओं ने कहा कि गोविंद प्रसाद किसान-मजदूरों तथा छात्र-नौजवानों की समस्याओं के समाधान के लिए आंदोलन करने में अग्रणी भूमिका निभाते थे। वर्ष 1993 में इसी आंदोलन के दौरान अंचल कार्यालय में अधिकारी के निर्देश पर गोली मारकर उनकी हत्या कर दी गई थी। सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ एकजुट होकर संघर्ष करना और उनके बताए मार्ग पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। सभा को बालेसर पासवान, डोमन पा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.