बिहारशरीफ, अगस्त 8 -- Biharsharif News: सांसद ने डीएम को पत्र लिखकर पहल करने का किया अनुरोध फोटो : हिलसा ट्रैफिक : हिलसा में जाम की समस्या को लेकर सांसद कौशलेन्द्र कुमार को ज्ञापन सौंपते लोग। हिलसा, निज प्रतिनिधि। शहर में जाम की समस्या को दूर करने व यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए ट्रैफिक थाना स्थापित करने की मांग की गयी है। स्थानीय लोगों व व्यवसायियों ने सांसद कौशलेन्द्र कुमार से मिलकर मांग से संबंधित आवेदन सौंपा। सांसद ने डीएम को पत्र लिखकर इस दिशा में आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया है। उन्होंने एसडीओ से फोन पर बात कर जाम की समस्या दूर करने के लिए विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- Begusarai News: जिला पार्षद ने बलिया-परिहारा पथ के चौड़ीकरण की उठाई मांग व्यवसायियों ने सांसद से कहा कि जाम के कारण आमलोगों को काफी कठिनाई...