Biharsharif News: हिलसा में त्योहार को लेकर शांति समिति की बैठक
बिहारशरीफ, नवम्बर 6 -- Biharsharif News: फोटो : हिलसा01-हिलसा थाना परिसर में शुक्रवार को शांति समिति की बैठक में शामिल लोग। हिलसा, निज प्रतिनिधि। त्योहार को लेकर शुक्रवार को स्थानीय थाना परिसर में शांति समिति की बैठक की गयी। थानाध्यक्ष चंद्रभानू ने कहा कि प्रतिमा स्थापित करने के लिए लाइसेंस लेना अनिवार्य है। बीडीओ चंदन कुमार ने कहा कि पूजा और प्रतिमा विसर्जन के दौरान डीजे बजाने पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। अश्लील, जातिसूचक या आपत्तिजनक गाने बजाने वालों के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रतिमा विसर्जन पूर्व निर्धारित मार्ग से ही किया जाएगा। मौके पर सीओ रूपम शर्मा, दारोगा लाल बहादुर यादव, राकेश कुमार, नवल यादव, गौरव प्रकाश, परवेज आलम, विजय कुमार विजेता, राजू कुमार, कैसर, शकील, अलाउद्दीन, मंटू कुमार, आशुतोष कुमार गौरी आदि मौजूद थे।
हिंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.