Biharsharif News: हिलसा में डूबने से अधेड़ की मौत
बिहारशरीफ, अगस्त 5 -- Biharsharif News: हिलसा, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के उगन बिगहा गांव में बुधवार की सुबह पईन में डूबने से अधेड़ की मौत हो गयी। मृतक केदार प्रसाद के 48 वर्षीय पुत्र अनिल प्रसाद थे। परिजनों ने बताया कि वे सुबह में टहलने निकले थे। उसी दौरान फिसलकर पईन में गिर गये। घटना की जानकारी पाकर जमा हुए ग्रामीणों ने उन्हें बाहर निकाला। तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। थानाध्यक्ष चंद्रभानू ने बताया कि परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है। शव को उनके हवाले कर दिया है। यह भी पढ़ें- Hardoi News: लखीमपुर खीरी के अधेड़ का शव शारदा नहर हरदोई माइनर में मिला
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.