Biharsharif News: हिलसा में कुएं में डूबकर बच्ची की मौत
बिहारशरीफ, अक्टूबर 15 -- Biharsharif News: हिलसा, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के नदवर गांव में गुरुवार को कुएं में डूबने से छह साल की बच्ची की मौत हो गयी। मृतका चंदन कुमार की पुत्री उषा कुमारी है। परिजनों ने बताया कि वह गांव की गली में खेल रही थी। शाम होने पर भी घर नहीं लौटी तो परिजन खोजबीन करने लगे। खोजबीन के दौरान ही कुएं से उसकी लाश बरामद की। हालांकि, परिजन उसे हिलसा अस्पताल ले गये। यहां भी चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष चंद्रभानू कुमार ने बताया कि लिखित आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.