बिहारशरीफ, अक्टूबर 18 -- महाकाली मंदिर में गंगा महाआरती और आगामी धार्मिक कार्यक्रम Biharsharif News: हिलसा : महाकाली मंदिर में काशी की तर्ज पर हुई गंगा महाआरती नवमी और दशमी को होगा भव्य जागरण, कानपुर के कलाकार बांधेंगे समां एकादशी को कलश विसर्जन में दिखेंगे हाथी-घोड़े, बंगाल का बैंड और झांकियां फोटो 18हिलसा03 - हिलसा के माता महाकाली मंदिर के पास गंगा महाआरती का शुभारंभ करते विधायक कृष्ण मुरारी शरण उर्फ प्रेम मुखिया। हिलसा, निज प्रतिनिधि। शहर के प्रसिद्ध माता महाकाली मंदिर परिसर में शनिवार की रात बनारस की तर्ज पर गंगा महाआरती हुई। दीपों की अलौकिक आभा, वैदिक मंत्रोच्चार और शंख ध्वनि से पूरा परिसर भक्ति में डूब गया। इस अलौकिक दृश्य का साक्षी बनने और माता का आशीर्वाद लेने के लिए हजारों श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। महाआरती का शुभारंभ विध...