बिहारशरीफ, जुलाई 2 -- Biharsharif News: हिंसक झड़प में दो पक्षों के 8 लोग घायल, दो की हालत गंभीर

घटना का विवरण रौंदी गांव में पुश्तैनी जमीन को लेकर जमकर चले लाठी-डंडे दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ करायी एफआईआर शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। अरियरी थाना क्षेत्र का रौंदी गांव उस समय रणक्षेत्र में तब्दील हो गया, जब जमीन विवाद को लेकर दो पक्ष लाठी-डंडे से लैस होकर एक-दूसरे पर टूट पड़े। मारपीट में दोनों पक्षों के आठ लोग घायल हो गए हैं, जिनमें से दो की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक पक्ष से सुबेलाल चौधरी, विपिन चौधरी, राजीव चौधरी और राहुल चौधरी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। वहीं, दूसरे पक्ष से रौशन चौधरी, श्रीकांत कुमार, अर्चना कुमारी और एक अन्य महिला को चोटें आई हैं।

पुलिस की क...