Biharsharif News: हार्ट अटैक से बाइक सवार अधेड़ की मौत
बिहारशरीफ, अक्टूबर 5 -- Biharsharif News: नालंदा थाना क्षेत्र के राजगीर-बिहारशरीफ मार्ग पर हुआ हादसा नालंदा, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के राजगीर-बिहारशरीप मार्ग पर नालंदा थाना के पास रविवार की देर शाम बाइक चलाने के दौरान ही अधेड़ को हार्ट अटैक आ गया। बाइक समेत सड़क पर गिर गये। जब तक लोगों वहां पहुंचते, उनकी मौत हो गयी थी। मृतक दीपनगर थाना क्षेत्र के मेहरपर गांव निवासी 55 वर्षीय विष्णु प्रसाद थे। परिजनों ने बताया कि वे भोज में शामिल होने के लिए करियन्ना गांव गये थे। लौटने के दौरान उनकी तबियत बिगड़ गयी और सड़क किनारे गिर गये। वे पहले से ही उच्च रक्तचाप की समस्या से पीड़ित थे। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि उनकी जेब में रखे कागजातों और पहचान पत्र के आधार पर शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी गई थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.