बिहारशरीफ, जुलाई 19 -- Biharsharif News: इको क्लब के सदस्यों ने पौधों को बचाने का लिया संकल्प फोटो : हसनपुर स्कूल : हरनौत प्रखंड के हसनपुर मध्य विद्यालय में शनिवार को पौधरोपन करते बच्चे व अन्य। बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान संवाददाता। हरनौत प्रखंड के हसनपुर मध्य विद्यालय में शनिवार को बच्चों ने पौधरोपन कर पर्यावरण संरक्षित रखने का संदेश दिया। इको क्लब फॉर मिशन लाइफ के नोडल शिक्षक सुनील कुमार ने बताया कि 'एक पेड़ मां के नाम' कार्यक्रम के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। मौके पर प्राचार्य अशोक प्रसाद, राकेश कुमार, योगेंद्र यादव, जय किशन, शिक्षा सेवक विनोद मांझी के अलावा शिवानी, मन्नू, पूजा, सलोनी, शिवानी, मुस्कान, अनीश, अंजलि, संजीत, वर्षा रानी, मनीष, उसी, बेबी, अभिषेक, माधुरी, अजीत, निशा, करीना, रामपुजा व अन्य मौजूद थे। यह भी पढ़ें- Buxar News: रघुन...