बिहारशरीफ, सितम्बर 21 -- Biharsharif News: हरनौत, निज संवाददाता। बिहार वाटर डेवलपमेंट सोसायटी सेवा केंद्र पटना के सौजन्य से स्माइल परियोजना के तहत सोमवार को हसनचक गांव में महिला अधिकार समिति और किशोरी अधिकार समिति का गठन किया गया। समितियां महिलाओं और किशोरियों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देने और गांव की समस्याओं के समाधान में सक्रिय भूमिका निभाएंगी। इसके बाद पोषण जागरूकता रैली निकाली गयी। रैली में पौष्टिक भोजन और हरी साग-सब्जियां खाने तथा जंक फूड से बचने का संदेश दिया गया। महिला समिति की अध्यक्ष राधा देवी, सचिव पूनम देवी और कोषाध्यक्ष सरिता देवी बनीं। किशोरी समिति की अध्यक्ष वर्षा कुमारी और सचिव करीना कुमारी चुनी गयीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...