Biharsharif News: हवलदार अर्जुन प्रसाद के निधन से गांव में पसरा मातम
बिहारशरीफ, अगस्त 18 -- Biharsharif News: पावापुरी, निज संवाददाता। गिरियक प्रखंड के बहावलपुर गांव निवासी हवलदार अर्जुन प्रसाद का लंबे समय से बीमारी के बाद पावापुरी मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। अर्जुन प्रसाद झारखंड पुलिस के धनबाद रेल (जीआरपी) में हवलदार के पद पर तैनात थे। बड़ी संख्या में लोग उनके घर पहुंचे और शोक संतप्त परिजनों को ढांढ़स बंधाया। शोक व्यक्त करने वालों में राजीव, अजीत, गौतम, पप्पू, अजय, श्रवण समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.