बिहारशरीफ, अगस्त 4 -- Biharsharif News: हल्की बारिश में सदर अस्पताल बना तालाब, मुख्य मार्ग पर घुटने पानी नाला जाम होने के कारण परिसर में जलजमाव, मरीज बेहाल गंदे पानी से होकर गुजरने को मजबूर मरीज और तीमारदार, संक्रमण का खतरा बढ़ा सीएस बोले- नगर परिषद की लापरवाही से उत्पन्न हुई समस्या, जल्द होगा समाधान फोटो 4मनोज01- शेखपुरा सदर अस्पताल के मुख्य रास्ते पर जलजमाव के कारण पानी से होकर गुजरते मरीज व उनके परिजन। शेखपुरा, निज संवाददाता। शहर के सदर अस्पताल में जल निकासी व्यवस्था की पोल उस वक्त खुल गई, जब मंगलवार की शाम हल्की बारिश के बाद ही पूरा प्रांगण जलमग्न हो गया। मुख्य प्रवेश मार्ग पर घुटने भर गंदा पानी जमा हो गया है। इस भीषण जलजमाव के चलते इलाज के लिए आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को भारी फजीहत का सामना करना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- Bihars...