बिहारशरीफ, सितम्बर 21 -- Biharsharif News: हरी साग-सब्जियों और मिलेट से कुपोषण होगा खत्म रैली और हस्ताक्षर अभियान के जरिए लोगों को किया जागरूक पोषण मेले में मोटे अनाज के व्यंजन का चखा स्वाद, सेहत का दिया संदेश गर्भवती व धातृ महिलाओं को पौष्टिक आहार अपनाने की सलाह फोटो : पोषण रैली : अस्थावां में सोमवार को पोषण रैली में शामिल आंगनबाड़ी सेविकाएं व अन्य। अस्थावां, निज संवाददाता। नौवें राष्ट्रीय पोषण माह के तहत सोमवार को बाजार में पोषण मेला लगा। इसके बाद रैली निकाली गयी। मेले में मोटे अनाज (मिलेट) से तैयार विभिन्न प्रकार के पौष्टिक व्यंजनों की प्रदर्शनी लगाकर लोगों को संतुलित आहार के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान पोषण के महत्व को लेकर शपथ, जागरूकता रैली और हस्ताक्षर अभियान भी चला। सीडीपीओ पुष्पा कुमारी राय ने बताया कि हरी साग-सब्जिय...