Biharsharif News: हरि बिगहा प्राथमिक विद्यालय में तिथि भोजन
बिहारशरीफ, जुलाई 22 -- Biharsharif News: हिलसा, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के हरि बिगहा प्राथमिक विद्यालय में गुरुवार को तिथि भोजन कार्यक्रम का आयेाजन किया गया। छात्रों को स्वादिष्ट व पौष्टिक पोषण परोसा गया। भोजन से पूर्व हाथ की साफ-सफाई, स्वच्छता ओर संतुलित आहार के महत्व की जानकारी दी गयी। बीईओ नितेश कुमार रंजन व एमडीएम प्रभारी सत्येन्द्र कुमार भी कार्यक्रम में शामिल हुए। बीईओ ने कहा कि स्वस्थ शरीर व स्वस्थ दिमाग के लिए पौष्टिक व ताजा भोजन के स्वच्छता आवश्यक है। छात्रों व अतिथियों को पूरी, हलवा व सब्जी परोसा गया। बच्चों ने प्रसन्नता के साथ भोजन का आनंद लिया। एचएम अमित रंजन ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से छात्रों में सामाजिक समरसता, सहयोग, अनुशासन व मानवीय मूल्यों का विकास होता है। (हिलसा से मनीष कुमार)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.