Biharsharif News: हरनौत शहर में लगेंगी 2 हजार नई स्ट्रीट लाइट
बिहारशरीफ, अगस्त 1 -- Biharsharif News: हरनौत शहर में लगेंगी 2 हजार नई स्ट्रीट लाइट हर गली होगी दुधिया रौशनी से जगमग, टेंडर प्रक्रिया जारी बिहारशरीफ, निज संवाददाता। हरनौत नगर पंचायत की गलियों व सड़कों पर दुधिया रौशनी होगी। 40 लाख रुपए से दो हजार नई स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी। इसके लिए नगर पंचायत प्रशासन द्वारा टेंडर प्रक्रिया चल रही है। इस योजना की बोर्ड की बैठक में पहले ही स्वीकृति मिल चुकी है। सभी वार्डों, प्रमुख सड़कों, गलियों और सार्वजनिक स्थलों पर नई स्ट्रीट लाइटें लगेंगी। कार्यपालक पदाधिकारी (ईओ) सौरभ सुमन ने बताया कि संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर तकनीकी एवं प्रशासनिक औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं, ताकि काम में किसी प्रकार की देरी न हो। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: खरीदी जाएगी 12 सौ स्ट्रीट लाइट, जल्द शुरू होंगे नाली-गली...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.