बिहारशरीफ, अक्टूबर 7 -- Biharsharif News: बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। हरनौत प्रखंड में जीविका की ओर से पांच से 18 साल के दिव्यांग बच्चों को संगठित कर स्वावलंबी बनाने का अभियान चलाया जा रहा है। अब तक चेरो में दो, बिरजू-मिल्की में दो, गोसाईं बिगहा में दो, उखड़ा में दो और नेहुसा में तीन समेत कुल 11 दिव्यांग स्वंय सहायता समूहों का गठन हो चुका है। जिला सामाजिक विकास प्रबंधक डॉ. पंकज कुमार व बीपीएम आफताब आलम ने क्षेत्र का औचक निरीक्षण कर कार्य का जायजा लिया। उन्होंने सीआरपी अंजू कुमारी, संगीता देवी और निर्मला देवी के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि एक माह में प्रखंड की सभी पंचायतों में समूह का गठन करना है। समूहों के माध्यम से यूडीआईडी कार्ड, बैंक खाता, दिव्यांग पेंशन, ट्राईसाइकिल, व्हीलचेयर और स्वरोजगार ऋण का लाभ दिलाकर दिव्यांगों ...