बिहारशरीफ, नवम्बर 5 -- Biharsharif News: हरनौत में धान की कटनी ने पकड़ी रफ्तार फोटो : हरनौत पैडी : हरनौत में गुरुवार को धनकटनी करते लोग। हरनौत। प्रखंड के चेरो, खरूआरा, बिरजू मिल्की, कल्याण बिगहा, सरथा, शेरपुर, बराह, बहादुरपुर, तेलमर, नेहुसा, पोआरी और पचौरा सहित गांवों में धान की कटनी तेज हो गई है। किसान मजदूरों और हार्वेस्टर से फसल कटवा रहे हैं। हार्वेस्टर से कटाई की दर करीब 1500 रुपये प्रति बीघा है। किसानों ने उत्पादन संतोषजनक बताया, लेकिन बाजार में धान का उचित मूल्य नहीं मिलने से चिंता जताई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...