बिहारशरीफ, अक्टूबर 23 -- Biharsharif News: हरनौत। शिक्षक व स्नातक निर्वाचन के लिए हरनौत में तीन मतदान केन्द्रों पर वोटिंग हुईं। सुबह साढ़े दस बजे के बाद स्नातक मतदान केंद्र पर मतदाताओं की लंबी कतार लगनी शुरू हो गई, जो शाम तीन बजे तक देखी गई। नगर आयुक्त कृत्यानंद रंजन समेत कई अधिकारियों ने मतदान केन्द्रों का जायजा लिया। बीडीओ पंकज कुमार ने बताया कि शांतिपूर्ण तरीके से मतदान करायी गयी। जीडीएम कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एसएनपी सिन्हा, आरपीएस कॉलेज के प्राचार्य डॉ. उपेंद्र कुमार सिंह, 20 सूत्री के प्रखंड अध्यक्ष रविकांत कुमार समेत अन्य ने मतदान किया। सिलाव में शिक्षक निर्वाचन में 90 फीसदी मतदान : सिलाव मतदान केन्द्रों का एसडीओ सूर्यप्रकाश गुप्ता ने जायजा लिया। यह भी पढ़ें- Balrampur News: शिक्षक निर्वाचन में 89.31 प्रतिशत मतदान शिक्षक निर्वाचन मे...