बिहारशरीफ, अक्टूबर 12 -- Biharsharif News: हरनौत में जर्जर सड़क से बढ़ा हादसों का खतरा, जल्द मरम्मत की मांग फोटो : हरनौत रोड : हरनौत एनएच पिलर 38 के पास बना गड्ढा। हरनौत। पीलर संख्या 38 के पास और हरनौत बाजार में एसबीआई बैंक के निकट सड़क बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। इससे बड़े-छोटे वाहनों को परेशानी हो रही है और छोटी दुर्घटनाएं भी हो रही हैं। बड़े हादसे की आशंका बनी है। इस संबंध में चंद्रउदय कुमार ने एनएचएआई के पदाधिकारियों को सड़क की तस्वीरें भेजकर जल्द मरम्मत की मांग की गई है। दशहरा में लाखों श्रद्धालुओं के आने को देखते हुए तत्काल मरम्मत जरूरी बताई गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...