बिहारशरीफ, जुलाई 7 -- Biharsharif News: बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। हरनौत थाना क्षेत्र के किचनी गांव में मंगलवार को करंट से बच्चे की जान चली गयी। मृतक नीतीश पासवान का आठ वर्षीय पुत्र शिवचरण कुमार है। परिजनों ने बताया कि वह गली से गुजर रहा था। तभी 440 वोल्ट का तार टूटकर उसके उपर गिर गया। हादसे में वह गंभीर रूप से झुलस गया। परिजनों उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गये। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को जब्त कर लिया। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार वर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। (बिहारशरीफ से अमित कुमार) यह भी पढ़ें- Bhabua News: करंट की चपेट में आने से ठकुरहट के युवक की मौत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...