बिहारशरीफ, अगस्त 4 -- Biharsharif News: हथियावा बिस्कोमान में ऑनलाइन खाद देने में आनाकानी, किसान परेशान सर्वर डाउन का बहाना बना लौटाया जा रहा किसानों को किसानों ने डीएम और डीएओ से लगाई जांच कर कार्रवाई की गुहार शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। उर्वरक की कालाबाजारी रोकने के लिए पायलट प्रोजेक्ट के तहत शेखपुरा में शुरू की गई ऑनलाइन खाद वितरण योजना अब अन्नदाताओं के लिए राहत के बजाय गले की फांस बनती जा रही है। यह भी पढ़ें- ब्रह्मपुर में खाद की कालाबाजारी से किसान परेशानसर्वर डाउन की समस्या शहर के बिस्कोमान केंद्र में तो ऑनलाइन आवेदन करने वाले किसानों को आसानी से खाद मिल जा रही है। लेकिन, हथियावा गांव स्थित बिस्कोमान गोदाम में किसानों को खाद के लिए दिन-भर दौड़ाया जा रहा है। सर्वर डाउन का बहाना, बैरंग लौट रहे निराश किसान ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी करन...