बिहारशरीफ, अगस्त 4 -- Biharsharif News: अस्थावां थाना की पुलिस ने वीडियो के आधार पर की कार्रवाई अस्थावां, निज संवाददाता। हथियार के साथ वीडियो बनाना और उसे सोशल मिडिया पर डालना एक युवक को महंगा पड़ गया है। वायरल वीडियो के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने ओइयाव गांव निवासी मनोज पासवान को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से देसी पिस्तौल बरामद की गयी है। थानाध्यक्ष सत्यम कुमार चंद्रवंशी ने बताया कि एक वीडियो मिला था। इसमें युवक ट्रैक्टर के पास खड़ा था और उसके हाथ में पिस्तौल थी। मामले की जानकारी वरीय अधिकारियों को दी गयी थी। युवक की पहचान करने के बाद उसे उसके घर के पास बने बथान से देसी पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ मामला दर्ज कर उसे कोर्ट में प्रस्तुत कर दिया गया है। छापेमारी टीम में सर्किल इंस्पेक्टर प्रदीप किशोर सिन्हा के अलाव...