बिहारशरीफ, अगस्त 28 -- Biharsharif News: बिहार थाना की पुलिस को मिली सफलता छीनी गयी चेन खरीदने वाला दुकानदार भी धराया बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बिहार थाना की पुलिस ने एक दो चेन स्नेचर को पकड़ने में सफलता हासिल की है। 21 अगस्त को बदमाशों ने नईसराय-बारादरी मोहल्ले के बीच एक महिला के गले से झपट्टा मारकर सोने की चेन छीनी थी। इस मामले में चेन खरीदने वाले दुकानदार को भी पकड़ा गया है। सदर डीएसपी अमरनाथ ने बताया कि बाइक सवार दो बदमाशों ने छिनतई की घटना को अंजाम दिया था। बिहार थाना में प्राथमिकी दर्ज कर मामले का अनुसंधान शुरू किया गया। छानबीन के बाद बिहार थाना क्षेत्र के नारायण मार्केट निवासी कुश कुमार के पुत्र अमन कुमार व हरनौत थाना क्षेत्र के नर्चवार गांव निवासी विवेक कुमार को पकड़ा गया है। उनकी निशानदेही पर दुकानदार लहेरी थाना क्षेत्र क...